पीईटी की परीक्षा शनिवार और रविवार को होनी है। दोनों दिन मिलाकर कुल 74000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 37 परीक्षा केंद्रों पर होगी। शनिवार को भी 37000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि एक अभ्यर्थी के साथ या तो परिवार का कोई सदस्य या फिर साथी रहेगा ही। इस हिसाब से माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों को मिलाकर करीब 74000 लोग तो पहुंचेंगे ही। इससे साफ है कि भीड़ बढ़ेगी।
रोडवेज चला रहा 370 अतिरिक्त बसें
विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने 370 अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। यह बसें अलीगढ़ से हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, नोएडा और मेरठ। इन अतिरिक्त बसों का संचालन शनिवार को रविवार को किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रिय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।
इस बड़ी परीक्षा को लेकर रेलवे ने भी परीक्षा स्पेशन ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें कानपुर से गाजियाबाद और गाजियाबाद से कानपुर। इनका ठहराव अलीगढ़ और हाथरस में होगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। कई प्वाइंट पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों को लगाया गया है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
107 मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल लगाया
इस परीक्षा को लेकर प्रशासनिक इंतजाम दिन भर होते रहे। परीक्षा को लेकर 107 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा के साथ चार सिपाही मौजदू रहेंगे। वहीं शहर के हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड की भी तैनाती की गई है। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। सभी परीक्षार्थियों को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा।