मालिक अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह कुत्ते को लेकर पिलखना चौराहे पर पहुंचे, तभी कासगंज की ओर से आ रही साहिबाबाद की एक रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए कुत्ते को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अलीगढ़ में पिलखना चौराहे के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते का स्वामी बाल-बाल बच गया। कुत्ते की मौत पर पीड़ित ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर निवासी गिर्राज सिंह पुत्र नेमपाल सिंह ने तहरीर में बताया है कि सोमवार को वह अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह कुत्ते को लेकर पिलखना चौराहे पर पहुंचे तभी कासगंज की ओर से आ रही साहिबाबाद की एक रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए कुत्ते को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी तहरीर कुत्ता स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की है।