फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरियाणा के किसान जबरन काट रहे फसल, प्रशासन हुआ चौकन्ना

Tue, 17 Oct 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर तहसील के किसानों का आरोप था कि हरियाणा के दबंग किसान उनके द्वारा यूपी की सीमा में बोई फसल को जबरिया काट कर ले जाते है। जिससे मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कभी कभी तो वे दबंग फायरिंग तक कर देते हैं।
 
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी हरियाणा सीमा पर फसल काटने को लेकर फिर से विवाद होने लगा है। टप्पल ब्लॉक के गांवों की फसल हरियाणा के किसान जबरन काट रहे हैं। जिससे गुस्साए स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है। किसानों की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ खैर ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ यूपी हरियाणा सीमा का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। बता दें कि कई दशकों से यूपी हरियाणा सीमा विवाद चला आ रहा है। दीक्षित अवार्ड घोषित होने के वर्षो गुजरने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। खैर तहसील के किसानों का आरोप था कि हरियाणा के दबंग किसान उनके द्वारा यूपी की सीमा में बोई फसल को जबरिया काट कर ले जाते है। जिससे मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कभी कभी तो वे दबंग फायरिंग तक कर देते हैं।

किसानों ने अपनी पीड़ा से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने गांव पीपली स्थित सीमा पर बने बंधे का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या पर जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना टप्पल प्रभारी व नायब तहसीलदार टप्पल लीलू सिंह को मामले पर नजर रखने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह ने बताया कि निदान के उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें