फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भगवान धन्वंतरि का किया पूजन, हवन में दीं आहुतियां

Sat, 07 Nov 2026 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्राणाचार्य आयुर्वेदिक संस्थान में पूजा-अर्चना व हवन करते हुए शशांक अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल व अ - फोटो : samvad
विज्ञापन
वैद्य नगरी में शुक्रवार को धनतेरस पर आयुर्वेदिक फार्मेसियों में भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और हवन किया। हवन के बाद भक्तों ने भगवान धन्वंतरि के जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम धन्वंतरि कार्यालय स्टेट में त्रिलोकीनाथ गर्ग, वैद्य यतेंद्र गर्ग और राजेश गर्ग ने पूजन कराया। वहीं प्राणाचार्य भवन आयुर्वेद संस्थान में शशांक अग्रवाल और निकुंज अग्रवाल, बाबा फार्मास्यूटिकल्स में रामकिशोर अग्रवाल और आशीष अग्रवाल, केपी फार्मास्यूटिकल्स में वैद्य बाबूलाल यादव और वैद्य ललित यादव, चरक फार्मेसी में जितेंद्र आर्य, भारद्वाज फार्मेसी में नितिन भारद्वाज और वैद्य अखिल तिवारी ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। आचार्य पंडित परम किशोर शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा और पंडित श्रीकृष्ण शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
पंडित परम किशोर शर्मा ने कथा में बताया कि सनातन धर्म में भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान वह अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस अवसर पर विशेष औषधियों से प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद और भगवान धन्वंतरि की तस्वीरें वितरित की गईं। इस मौके पर मुरारीलाल गर्ग, वैद्य स्वदेश अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, डॉ. गंगा प्रसाद, त्रिलोकीनाथ गर्ग, नीरज गोयल, पंकज गोयल, हरीश गर्ग, वैद्य शशांक अग्रवाल, सोनू गर्ग, आशीष अग्रवाल, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें