-भीम आर्मी ने की वोट बैंक में सेंधमारी
-सपा प्रत्याशी का जाटव समाज से होना
-बसपा प्रत्याशी का राजनीतिक पृष्ठभूमि न होना
अब तक यह रहा बसपा का प्रदर्शन
वर्ष, प्रत्याशी, मत प्रतिशत
- 1991 झारिया 6.93
- 1993 चंद्रप्रकाश 19.67
- 2002 प्रमोद गौड़ 36.45
- 2007 प्रमोद गौड़ 37.5
- 2012 राजरानी 28.93
- 2017 राकेश कुमार मौर्या 23.20
- 2022 चारू कैन 25.98
बसपा समेत तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त
खैर विधानसभा उपचुनाव बसपा प्रत्याशी डाॅ. पहल सिंह समेत तीनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। उपचुनाव में 760 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। इसमें 753 ईवीएम से व सात पोस्टल बैलेट से थे। बसपा के डाॅ. पहल सिंह, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नितिन चौटेल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार धनगर समेत तीनों प्रत्याशी अपनी जमानत राशि को गंवा बैठे।
चुनाव आयोग के अनुसार जमानत राशि बचाने के लिए कुल डाले गए वोटों का छठा हिस्सा हासिल करना होता है। चुनाव में यदि प्रत्याशी को 16.67 प्रतिशत मत नहीं मिलते हैं तो उसकी ओर से जमा कराई गई जमानत धनराशि जब्त कर ली जाती है। जिस उम्मीदवार को इतने वोट मिल जाते हैं तो उसकी जमानत राशि लौटा दी जाती है।