फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को रामघाट रोड स्थित एडीए कॉलोनी, अवंतिका फेज-1 समेत कई इलाकों में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे पर सुबह नौ बजे से बिजली नहीं आने की शिकायतें आईं। वहीं, हाथरस अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे।
एडीए शांति निकेतन बिजलीघर क्षेत्र के भुजपुरा-कमेला रोड, अवंतिका फेज-1 के फीडर-दो और एडीए कॉलोनी में सुबह से बिजली गुल रहने की शिकायत सामने आई। इसके अलावा बार-बार ट्रिपिंग से भी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि फॉल्ट आने से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। संबंधित स्थानों पर फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें