मौसम विभाग ने 1 जून को आंधी-बारिश की आशंका जताई है। लेकिन, अभी 31 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोपहर में लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
अलीगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। पिछले एक सप्ताह में पारा पांच बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। 28 मई को 46 डिग्री के करीब तापमान रहा। 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। 29 मई सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दुबे का पड़ाव पर दोपहर दो बजे चिलचिलाती धूप में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
एक जून को आंधी-बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने 1 जून को आंधी-बारिश की आशंका जताई है। लेकिन, अभी 31 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोपहर में लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
लू का खतरा बढ़ा
आईएमए के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि लगातार तापमान में हो रही वृद्धि से लू का खतरा बढ़ गया है। शहर के अस्पतालों में करीब 70 प्रतिशत बच्चे वायरल, डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।