क्षेत्र के गांव मढ़ा हबीवपुर में बंदरों के आतंक से हर कोई ग्रामीण भयभीत है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला करते रहते हैं। घरों में घुसकर कपड़े फाड़ देते हैं और काट लेते हैं। मंगलवार को घर में कार्य करते वक्त प्रकाश शर्मा पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बंदरों ने गिरप्रसाद शर्मा की पत्नी पर हमला कर दिया जिससे कूल्हू में चोट आई है। इसके अलावा भोलू की पत्नी, होराम की पत्नी तथा नीरा देवी को बंदर घायल कर चुके हैं। किसान यतेंद्र भूषण उर्फ राजा ने बताया कि कपड़े सुखाने के लिए उन्होंने अलग से कमरा बनवाया है। पिसावा कस्बे के लोग भी बंदरों के आतंक से दुखी हैं। बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छुड़वाने की मांग वन विभाग से की गई है।