फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देवसैनी के लोगों ने दिन भर झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। लगातार फॉल्ट से बिजली कटौती की जा रही है। देवसैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह बुशवार उपकरण में आग लगने से क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी पहुंच गए। दोपहर 2 बजे के बाद बुशवार उपकरण को ठीक किया गया, जिसके बाद भी क्षेत्र में ट्रिपिंग जारी रही।
विज्ञापन

देव सैनी मोड़ पर ट्रांसफार्मर में समस्या आने के कारण दोबारा आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। लोगों के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। इधर, रविवार देर रात मित्र नगर में भी बिजली न आने की समस्या रही। सोमवार सुबह चार बजे से स्वर्णजयंती नगर में बिजली न आने से क्षेत्र के लोगों की नींद खराब हो गई। सुबह के समय बिजली न आने से पानी भी टंकियों में नहीं भर पाया। इस वजह से क्षेत्रीय लोग परेशान रहे। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार स्वर्णजयंती नगर क्षेत्र में सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई। इधर, प्रिंस नगर, दौना सैयद, आदर्श नगर, ज्वालाजीपुरम, न्यू प्रिंस नगर में सोमवार शाम 5 बजे के बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें