फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बहादुरपुर के लोगों ने प्रदर्शन कर किया मतदान बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
मतदान बहिष्कार का एलान करते ग्रामीण। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
थाना गौधा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के लोगों ने बृहस्पतिवार को राशन की दुकान के आवंटन को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर, गांव में राशन की दुकान का आवंटन नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार करेंगे। लोगों ने राशन डीलर पर मनमानी से राशन बांटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बहादुरपुर के लोगों ने बताया कि गांव खुशालगढ़ी, बहादुरपुर एवं तालिमनगर के लोगों को राशन तालिमनगर में मिलता है। डीलर रात के बारह बजे तक राशन का वितरण करता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि राशन डीलर ने पचास लोगों के राशन कार्ड निरस्त करा दिए हैं। मनमानी कर राशन बांटा जाता है। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांग की है कि बहादुरपुर में राशन की दुकान आवंटित की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर ओमवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, प्रेमपाल फौजी, हेमंत सिंह, सतेंद्र वर्मा, अमर सिंह, रामेश्वर दयाल, महेश लोधी, प्रदीप लोधी, कलियान सिंह, लतेश, हरी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें