फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पोखर में कूड़ा डालने से लोगों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
प्रतिभा कॉलोनी में नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कूड़े का विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर की प्रतिभा कॉलोनी के पोखर में नगर निगम द्वारा फेके जा रहे कूड़े के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। वार्ड नंबर 69 में स्थित इस पोखर में कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। इसके खिलाफ लगातार की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। रविवार को आसपास के लोग एकत्र हुए और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

निगम के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि निगम की तरफ से पोखर में किसी भी मरे पशुओं के अवशेष और कूड़ा-कचरा डाला गया, तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही यहां के लोग चुनाव बहिष्कार का भी एलान कर सकते हैं।
प्रतिभा कॉलोनी फेज-1 के केके वार्ष्णेय, डेजी आर्य, पराग मित्तल, जितेंद्र मित्तल, अंकित मित्तल, एसके वार्ष्णेय, केके सारस्वत, अजय गौड़, पीके शर्मा, फेज-2 के योगेश, गौरव, मुकेश, जॉनी, कंचन वार्ष्णेय, सुरेश चौधरी, अजय चौधरी, केशव दत्त शर्मा आदि ने कहा कि क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधि का अतापता नहीं है। लोगों के आंदोलन की खबर पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, थाना बन्नादेवी के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह भी दलबल के साथ पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें