फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बकरीद के दिन एएमयू कब्रिस्तान बंद मिलने पर हंगामा, आक्रोशित नमाजियों ने ईंट से तोड़ा ताला

Sun, 10 Jul 2022 02:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा होने पर ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने आए नमाजियों ने हंगामा कर दिया। ईंट से ताला तोड़ा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कब्रिस्तान के गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्थित कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा होने पर ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने आए नमाजियों ने हंगामा कर दिया। ईंट से ताला तोड़ा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह ईद उल अजहा की नमाज के बाद लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान आ रहे थे। जैसे ही वह कब्रिस्तान के गेट पर पहुंचे तो उन्हें कब्रिस्तान के गेट में ताला लगा मिला, जिससे सभी आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


आक्रोशित नमाजियों ने ईंट से तालों को तोड़ दिया। इसके बाद नमाजियों ने कब्रिस्तान में दफन अपने रिश्तेदारों और पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें