फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन सर्दी से कुछ राहत मिली

विज्ञापन
ाम को मौसम ठंढा होने पर चेहरे को ढककर जाती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
साल के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह से निकली धूप से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। हालांकि, ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। धूप दोपहर बाद तक रही। इससे न्यूनतम तापमान 2-3 से आगे बढ़कर 6 डिग्री तक पहुंचा। इसका परिणाम ये रहा कि अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री से 13-14 के बीच आ गया है। हां, शीतलहर की वजह से गलन अब भी बनी हुई है, जिससे धूप का असर कुछ कम महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अगर इसी तरह से धूप निकलती रहे और तापमान कुुछ आगे बढ़े तो हायग्रोस्कोपिक न्यूक्लिाई गोले का असर कम होगा और गलन भरी ठंड से राहत मिलेगी। इधर, सुबह धूप खिलने के बाद मिली राहत और नये साल के आगमन के चलते लोगों में उत्साह दिखाई दिया। बाजार, सार्वजनिक स्थल, सिनेमा घर, गिफ्ट गैलरी, फूलों की दुकानों पर लोगाें की भीड़ रही। कोहरा नहीं होने से वाहन सवारों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें