फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह की अनुमति लेने वालों की जुटने लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन समारोह से पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति लेने की बाध्यता के चलते बुधवार को भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। 100 से अधिक लोगों ने एसीएम प्रथम और एसीएम द्वितीय के कार्यालय में आवेदन दिए। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी एक दर्जन से अधिक आवेदन आए। इन सभी को नियमानुसार अनुमति दी जा रही है। मगर, प्रशासन ने एक शर्त रखी है कि कार्यक्रम स्थल पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूर हो। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार 28 मार्च को होलिका दहन होना है। 29 मार्च को होली खेली जाएगी। शहर के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठन होलिका दहन से एक-दो दिन पूर्व ही होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। सबसे अधिक आवेदन 27 मार्च की अनुमति के लिए आए हैं। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के मुताबिक सभी आवेदकों को नियम-शर्तों के हिसाब से ही अनुमति दी जाएगा। कोरोना गाइड लाइन का लोग अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें