फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी पाकिस्तान में नागरिकता संशोधन कानून लागू करवाएं, वहीं भेज देंगे : केशव

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगातार प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कब्र खोदे जाने, उन्हें पटक कर मारने सहित अन्य नारों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि जो लोग ऐसे नारे लगा रहे हैं और जो लोग इन नारेबाजों का समर्थन कर रहे हैं, वह पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से बात कर लें। वहां भी ऐसा ही नागरिकता संशोधन कानून लागू करवाएं। जिनको परेशानी है, उनको वहां भेज दिया जाएगा। कहा, ऐसे नारेबाजों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार इन लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से डिप्टी सीएम ने कहा कि पांच सौ वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर प्रकरण, आजादी के बाद से अब तक नासूर बना रहा जम्मू कश्मीर की अनुच्छेद 370 और 35 ए और तीन तलाक के मुद्दे हल होने से समूचा विपक्ष खिसिया गया है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए नागरिकता संशोधन कानून को ढाल बना कर विरोध किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने की बात करता है किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। विपक्षी दलों को न देश की चिंता है, न संविधान की और न ही मुसलमान की। उनको केवल अपना स्वार्थ ही दिखता है। भाजपा को 130 करोड़ देशवासियों और 23 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की पूरी चिंता है। महज पांच मिनट की पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों को दो टूक जवाब दिया।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की सुरक्षा के सवाल पर बोले कि जो लोग सुरक्षा मांग रहे हैं, उनको सुरक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे.. इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह, अब नहीं चलेगा। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के धड़ाधड़ दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उनके भाई राहुल गांधी अमेठी लोकसभा से चुनाव हारे हैं। कांग्रेस यूपी में केवल एक सीट रायबरेली जीत पाई है। अबकी बार उनकी मम्मी सोनिया गांधी भी हारेंगी और उनका यूपी में आना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा मुद्दाविहीन, दिशाहीन पार्टी है। जनता ने उसको नकार दिया है। इसलिए वर्ष 2012 के चुनाव में 212 से अधिक सीट जीतने वाली पार्टी 2017 में 47 पर सिमट गई। अबकी बार 47 से 4 गायब हो जाएंगे और पार्टी हाशिये पर आ जाएगी। इस दौरान सांसद सतीश गौतम, राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, राज कुमार सहयोगी सहित जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें