फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स और कार की भिडंत, पैदल टिर्री चालक की मौत

Mon, 17 Feb 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार खुर्जा से आ रही थी और मैक्स वाहन खैर जा रहा था। दोनों की भिड़ंत में एक पैदल टिर्री चालक की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 फरवरी देर रात खैर-सोमना रोड पर ऐचना के पास कार और मैक्स वाहन की भिड़ंत हो गई। इसमें एक टिर्री चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


कार खुर्जा से आ रही थी और मैक्स वाहन खैर जा रहा था। ऐचना निवासी राजा बाबू (35) पुत्र राजे सिंह इस टक्कर की चपेट में आ गया। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। कार सवारों और राजा बाबू को एंबुलेंस से खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां राजा बाबू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कार सवार अकील बेग (45) पुत्र हबीब बेग निवासी मुगलपुरा खुर्जा नगर, सोहेब (32) पुत्र यामीन निवासी पीरजार गंज खुर्जा नगर, बाबर (37) पुत्र यामीन निवासी पीर जार गंज खुर्जा नगर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मैक्स चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजा बाबू अपने परिवार में तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। खैर में टिर्री चला कर जीवन यापन कर रहा था। उसने पत्नी संजू, दो बेटे और माता पूरन देवी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें