फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए देश की असली ताकत : राकेश बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हैवतपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल ने कहा कि पीडीए देश की असली ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता भाजपा के कथित झूठ को पहचान चुकी है और सत्ता परिवर्तन के लिए पीडीए एक मंच पर आएगा। भाजपा पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेश यादव, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, डॉ. लोकेश शर्मा और अज्जू इशहाक ने पीडीए की भूमिका और मौजूदा सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे। पंचायत का संचालन कृष्णगोपाल चौधरी ने किया। पूर्व विधायक वीरेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों को केवल वादे दिए हैं। डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने, खातों में 15 लाख रुपये देने और दो करोड़ रोजगार देने जैसे वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार ये वादे पूरे नहीं हुए। इस दौरान बॉबी शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, विश्रांत शर्मा, बृजेश पंडित, टीटू राघव, केके उपाध्याय, गोलू सचदेवा, गीता मौर्य, मुकेश शर्मा और प्रमोद बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें