फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस : जिले के युवा बने एसडीएम, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2021 के फाइनल परीक्षा परिणाम में अलीगढ़ की झोली में तमाम सफलताएं आई हैं। यह युवा एसडीएम, डीएसपी, प्राचार्य, आबकारी इंस्पेक्टर, बीडीओ, डिप्टी जेलर बन गए हैं। सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका (सीएसएम कोचिंग संस्थान) के 12 विद्यार्थियों को सफलता मिली है, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह कोचिंग संस्थान वर्ष 2016 में तत्कालीन कोल एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने शुरू किया था। वहीं एक अन्य युवक को भी एसडीएम बनने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

पहले यह कोचिंग संस्थान तहसील कोल सभागार में शुरू हुआ था, जिसे 2018 में मालवीय पुस्तकालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉ. पंकज ने जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्यापन कार्य शुरू किया था।
वर्ष-2022 में मालवीय पुस्तकालय के प्रदीप कुमार विमल एसडीएम, मोहन कपूर डीएसपी, प्रियंका यादव डीएसपी, डॉ. सरिता सिंह प्राचार्य, विजय प्रकाश प्राचार्य, आजाद सिंह आबकारी इंस्पेक्टर, पीयूष वर्मा बीडीओ, शिवी नायब तहसीलदार, आदित्य कुमार डिप्टी जेलर, राहुल डिप्टी जेलर, चैतेंद्र चौहान डिप्टी जेलर बने हैं।
विज्ञापन

डॉ. पंकज वर्मा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इन छात्र-छात्राओं ने जो सफलता अर्जित की है, उसमें उनकी कड़ी मेहनत शामिल है। इनके अलावा दीपक माथुर ने यूपीपीसीएस में 17वीं रैंक हासिल की है। वह एसडीएम बने हैं।
पहले प्रयास में एसडीएम बने दीपक
यूपीपीसीएस-2021 का परीक्षा परिणाम दीपक माथुर के लिए खुशियां लेकर आया। वह पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग पढ़े एसडीएम बन गए। उन्हें 17वीं रैंक मिली है। महानगर के बीमा नगर कॉलोनी, रसूलपुर रोड एलमपुर सूत मिल निवासी ठाकुर दास माथुर (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक उप्र पुलिस) व पुष्पा देवी के बेटे दीपक माथुर ने 12वीं की परीक्षा डीपीएस स्कूल से पास की है। उन्होंने एएमयू से बीएएलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई की है। दीपक की बड़ी बहन प्रीति माथुर डीएओ के पद पर गाजियाबाद में तैनात हैं। दीपक ने बताया कि बिना कोचिंग पढ़े यह सफलता मिली है। इनमें परिजनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों का आशीर्वाद शामिल है। उन्होेंने कहा कि अब वह यूपीएससी की तैयारी करेंगे।
जो मिला अच्छा है, और बेहतर करने की कोशिश : आजाद
यूपीपीसीएस-2021 की परीक्षा में आजाद सिंह आबकारी इंस्पेक्टर होंगे। अलीगढ़ जिले मेंगभाना के खुर्द खेड़ा निवासी किसान महेंद्र सिंह के बेटे आजाद ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। आजाद ने कासिमपुर सरस्वती विद्या मंदिर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। इसके बाद उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। आजाद ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि वह सतत प्रयास करते रहें। परेशान न हों। गुरुजनों द्वारा बताए गए मंत्र को आत्मसात करें। सफलता जरूर मिलेगी, भले ही देरी लगे। डॉ. पंकज सर का बहुत योगदान है।
समाज कल्याण अधिकारी से एसडीएम बने प्रदीप
यूपीपीसीएस-2021 की परीक्षा में प्रदीप कुमार एसडीएम बन गए हैं। वह रामपुर में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इगलास के गांव भंगरा, डेटा जलालपुर पिसावा निवासी बच्चू सिंह (सेवानिवृत्त तकनीशियन रेलवे विभाग) के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएस-2020 में समाज कल्याण अधिकारी का पद मिला था। उन्होंने बीटेक ग्रेटर नोएडा से किया है। उनकी सफलता में डॉ. पंकज सर का बहुत योगदान है। प्रदीप कुमार ने कहा कि सफल होने के लिए शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता कड़ी मेहनत मांगती है। जिसने मेहनत की वह जरूर सफल होगा।
पीसीएस में एएमयू के पांच विद्यार्थियों को मिली सफलता
एएमयू के आवासीय कोचिंग एकेडमी के पांच छात्र-छात्राओं को यूपीपीसीएस-2021 की परीक्षा में सफलता मिली है। एकेडमी के निदेशक प्रो. सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि असद जुबैरी आबकारी इंस्पेक्टर, मोहम्मद अनवर हुसैन सहायक नगर आयुक्त, रजिया खातून प्राचार्या, हृदेश कुमार प्रिंस नायब तहसीलदार, अभिषेक सिंह आबकारी इंस्पेक्टर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें