फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर सीएमओ दफ्तर पर हंगामा, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएमओ दफ्तर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और सीएमओ का घेराव भी किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें संजय कुमार ने फोन पर बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उनकी बेटी सुरभि चौधरी ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

किंतु एक महीने से परेशान होने के बाद भी उसे काम पर नहीं रखा गया है और पांच हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर तमाम पदाधिकारी सीएमओ दफ्तर पहुंच गए। भुवनेश्वर सिंह ने बताया की पूजा यादव नामक कर्मचारी रिश्वत देने पर इंटर्नशिप की अनुमति देने को तैयार हैं।
जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करने पर उन्हें ऑफिस से धक्के मार कर के निकाल दिया गया है। यह जानकारी पाकर पदाधिकारियो का गुस्सा और बढ़ गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता अग्रवाल ने मांग रखी कि कार्यालय की तालाबंदी करके जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ दफ्तर में हर एक पटल पर रिश्वत ली जाती है। बिना पैसे के न किसी गरीब का काम होता है नहीं किसान की कोई सुनवाई होती है।
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बदनाम करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। न विधायकों की सुन रहे और नहीं किसी अन्य की सुन रहे है। पोस्टिंग हो ट्रांसफर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने सीएमओ को बर्खास्त करते हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर ने कहा गभाना स्वास्थ्य केंद्र पर शाम के बाद कोई डॉक्टर नहीं रहता और न ही कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष जैकी ठाकुर, नेमसिंह सोलंकी ने मांगती की भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान नरेंद्र सिंह, संदीप चौहान, बंटी ठाकुर, कोल तहसील अध्यक्ष गवेन्द्र सिंह, डॉ. यूनुस, विकास कुमार लोधी, चंद्रशेखर राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें