केनरा बैंक की विकास भवन शाखा पर पहुंचे लाभार्थियों को भुगतान का टोकन देते वरिष्ठ प्रबंधक जनार्दन प्रसाद सिन्हा।
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। शुक्रवार सुबह सभी बैंक शाखाओं और बैंक मित्रों ने प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना की महिला लाभार्थियों को भुगतान करना शुरू कर दिया है। पहले दिन खाते के अंंत में 0 या 1 नंबर वाले खाताधारकों को ५००-५०० रुपये का भुगतान किया गया। इसके लिए बैंक के बाहर उचित दूरी की लाइन लगवाकर टोकन दिया गया और भुगतान शुरू कर दिया है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के आदेश के साथ लाभार्थियों के खाते में राहत धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। एटीएम खाताधारकों ने यह रकम एटीएम से निकाली। जबकि बिना एटीएम वाले लाभार्थी बैंकमित्र और बैंक शाखाओं में पहुंचेे। कई बैंक शाखाओं ने टोकन की व्यवस्था कर रखी थी। इस दौरान सभी से उचित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। हालांकि कई जगह पर लोग उचित दूरी का पालन करते नहीं दिखे तो पुलिसकर्मियों ने फटकार भी लगाई।
शनिवार को आखिर के 2 और 3 अंक वाले लाभार्थियों को मिलेगा भुगतान
शनिवार को खाते के अंत वाले नंबर में 2 और 3 अंक वाले लाभार्थियों का भुगतान किया जाएगा। लाभार्थियों को अलग अलग नंबर की सूची में रखने का
मुख्य कारण भीड़ इकट्ठी न करना है।