फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल कम जाने से नहीं हो पाई दो जमातियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल से आए तब्लीगी जमात के दो जमातियों का सैंपल कम जाने की वजह से जांच नहीं हो पाई है। अब फिर से सैंपल जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शनिवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। 21 जमातियों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। तब्लीगी जमात के 23 लोग दतिया दरवाजा, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचा तो हर जिले में प्रशासनिक दौड़भाग शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके बाद मंगलवार को जिले के तीनों स्थानों से जमात के 23 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। कोरोना वायरस की जांच के लिए सबका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। जिला प्रशासन का कहना था कि इनमें से एक भी व्यक्ति निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात के मरकज में शामिल नहीं हुआ था। इसलिए घबराने की बात नहीं है। जमात के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से यहीं थे। कहीं गए ही नहीं। बृहस्पतिवार को 21 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। बाकी, दो जमातियों का सैंपल कम जाने के कारण जांच नहीं हो पाई है। शुक्रवार की दोपहर उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। झुंड बनाकर बात कर रहे हैं जमाती जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए जमातियों के झुंड बनाकर बातचीत करने से अस्पताल प्रशासन परेशान हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जमाती अपने बेड से उतरकर पास-पास बैठ जा रहे हैं। कई बार डॉक्टर उन्हें अलग-अलग बैठने के लिए कह चुके हैं लेकिन वो मानते नहीं हैं। जमातियों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। जेआर के ड्राइवर भी किए गए क्वारंटीन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के साथ कार चलाकर इंदौर गए दोनों ड्राइवरों को भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। आगामी 14 दिनों तक ये जिला अस्पताल में ही रखे जाएंगे। वहीं, जेआर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनका सैंपल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें