सांगवान प्रीमियर कि्रकेट लीग में पावना क्लब ने मेधा अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में पावना क्लब ने चार विकेट पर 154 रन बनाए। फाजिल इलियायी ने नाबाद 62 और कुलदीप सिंह ने नाबाद 50 रन बनाए। मेधा एकादमी के आदिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेधा एकादमी 115 रन पर आउट हो गई। इसमें विनय ने 24 व आकाश ने 30 रन बनाए। पावना के लिए गवेन्द्र गोस्वामी ने चार विकेट लिए। हर्षित पॉलीवाल व नयन भारद्वाज ने 2-2 विेकेट लिए। फाजिल मैन आफ द मैच चुने गए।