फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ट्रेनें रद, स्टेशन पर मुसाफिरों के छूटे पसीने

Fri, 29 May 2015 02:05 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के पास मुरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के चौथे दिन भी ट्रेनों का समय पटरी पर नहीं आया। इस भीषण गर्मी में रेलवे अफसरों ने आठ ट्रेनों को रद कर दिया। रेल पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने की सही जानकारी न मिलने के कारण कई बार यात्रियों की नोकझोंक तक हो गई। दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-एनबीटी एक्सप्रेस और हावड़ा जाने वाली पुरी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस को रेलवे अफसरों ने रद कर दिया। जबकि दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे, पुरी एक्सप्रेस 10 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस 8 घंटे, मगध एक्सप्रेस 7 घंटे, महाबोधी एक्सप्रेस 16 घंटे और हावड़ा जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस 7:30 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें