फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक करते समय पेट्रोलमैन झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के सर सैयद नगर स्थित रियाज अपार्टमेंट से जुड़े फॉल्ट को सही करने पेट्रोलमैन बिना शटडाउन लिए ट्रांसफार्मर पर पहुंच गया। इस दौरान पेट्रोलमैन करंट से बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन उसे पहले जेएन मेडिकल कॉलेज और फिर नोएडा के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरिओम नगर निवासी 32 वर्षीय योगेश संविदाकर्मी है। उसकी तैनाती मेडिकल रोड बिजलीघर पर है। बुधवार रात वह रियाज अपार्टमेंट में फॉल्ट की सूचना पर साथी कर्मचारी नुसरत अली संग वहां पहुंचा। इन दौरान उनको फ्लैट की एमसीवी और ट्रांसफार्मर में फाल्ट समझ में आए।
नुसरत एमसीवी देखने लगा और योगेश ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया, मगर दोनों में से किसी ने शटडाउन नहीं लिया। इसी बीच योगेश ट्रांसफार्मर पर करंट से चिपक गया। 11 हजार की लाइन ने उसे झटके के साथ नीचे फेंक दिया। इससे जोराबाग फीडर ट्रिप कर गया। इस सूचना पर जेई रामवीर सिंह व एसडीओ प्रवेश कुमार भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से नोएडा के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। एक्सईएन वीरभद्र सत्यार्थी ने बताया कि अभी उपचार चल रहा है। हालत नाजुक है। इधर, एसई एसके जैन ने बताया कि दुर्घटना हुई है। कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी पता चला है कि वह किसी ग्राहक की शिकायत पर सीधे सही करने पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें