अब मरीजों पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह अपने फोन से आभा आईडी के जरिए बार कोड स्कैन कर अपना पर्चा बनवा सकते हैं। साथ ही उनका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रिकॉर्ड में रहेगा।
हाथरस के जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चे बनाने के लिए 22 मई से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। शुभारंभ सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने आभा आईडी से स्कैन कर एक मरीज का पर्चा बनाकर किया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि अब मरीजों पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह अपने फोन से आभा आईडी के जरिए बार कोड स्कैन कर अपना पर्चा बनवा सकते हैं। उससे उनके समय की बचत होगी। साथ ही उनका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रिकॉर्ड में रहेगा।
जिला डाटा प्रबंधक मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारत सरकार की एबीडीएम योजना के तहत नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आभा आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आभा आईडी एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपनी सभी स्वास्थ्य जानकारियां जैसे चिकित्सक की पर्चियां, जांच रिपोर्ट, दवाएं आदि एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रख सकता है।