फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर ऑक्सीजन की कमी से जूझे मरीज, शाम को 6.5 टन की मिली मंजूरी

Tue, 27 Apr 2021 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ताला नगरी राधिका एयर प्रोडक्ट में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज सोमवार को दिनभर मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से जूझते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद एक-एक कर सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने लगी। इसके बाद जिला प्रशासन ने शासन को भयावह स्थिति से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल उत्तराखंड के काशीपुर से 6.5 टन ऑक्सीजन आपूर्ति का इंतजाम कराया। सोमवार देर रात ऑक्सीजन टैंकर वहां से रवाना हो गया। मंगलवार की सुबह तक टैंकर के जिले में पहुंचने की उम्मीद है। इधर, औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ऑक्सीजन के लिए मोदीनगर स्थित आइनॉक्स के प्लांट में डटे रहे।
सोमवार सुबह कासिमपुर स्थित राधा एयर गैस प्लांट के संचालक की ओर से 200 सिलिंडरों की आपूर्ति कराई गई। यह सिलिंडर दोपहर तक खत्म हो गए। इसके बाद जिले के अस्पतालों में भर्ती गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों और अन्य बीमारियों से जूझने के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार पा रहे मरीजों के लिए अग्निपरीक्षा भरा रहा।
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन गैस खत्म हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज में तो मरीजों के तीमारदारों को ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कह दिया गया था। इधर, निजी अस्पतालों ने मरीजों के उपचार से हाथ खड़े कर दिए।
जिला प्रशासन ने तत्काल शासन को जिले की स्थिति से अवगत कराया गया। वहां से प्रमुख सचिव हरकत आए। उनके निर्देश पर काशीपुर से 6.5 टन गैस की व्यवस्था हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के तक टैंकर अलीगढ़ आ जाएगा।
राधा गैस से 100 सिलिंडर का हुआ करार
कासिमपुर स्थित राधा एयर गैस के प्लांट पर सोमवार सुबह हालात बेकाबू हो गए। वहां भारी संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पहुंच गए। सूचना प्रशासन को दी गई। मौके पर एसएलओ संजीव ओझा पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि कोई भी समझने को तैयार नहीं हुआ। काफी देर तक ऐसा ही माहौल रहा।
इसके बाद निजी अस्पतालों को गैस आपूर्ति की गई। इसके बाद प्रशासन ने तय किया कि राधा गैस के प्लांट से प्रतिदिन 100 सिलिंडर प्रशासन को सरकारी कोविड अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य 100 सिलिंडर निजी अस्पतालों को आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें