फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की 13 दिन की रिपोर्ट एक साथ भेजने पर पैथ काइंड लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉजिटिव मरीजों का डाटा 13 दिन में अपलोड करने वाली पैथ काइंड लैब सील कर दी गई है। इस लैब को एक दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था। लेकिन शनिवार को दोबारा 111 संक्रमित मरीजों की सूची अपलोड करने पर डीएम के आदेश पर लैब पर अग्रिम आदेशों तक सील लगा दी गई।
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने अलीगढ़ की पैथ काइंड लैब द्वारा पॉजिटिव मरीजों का डाटा शासन की वेबसाइट पर समय से अपलोड न करने की लापरवाही को पकड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम को दी। बताया कि लैब ने शुक्रवार को 1 मई से 13 मई तक के 143 संक्रमित मरीजों का डाटा 13 मई को अपलोड किया है।
डीएम के आदेश पर लैब को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया था। लेकिन शनिवार को लैब ने एक बार फिर गलती दोहराते हुए 1 से 13 मई तक के 111 मरीजों की रिपोर्ट शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दी। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि लैब को देर सांय सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें