फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Railway Station: ऊंचाहार एक्सप्रेस में गलत कोच लगे, यात्रियों की छूटी ट्रेन, रेलवे से की शिकायत

Fri, 28 Mar 2025 10:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऊंचाहार एक्सप्रेस में कोच उल्टे लग गए। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे कोच इंडीकेटर ट्रेन की कोच संख्या कुछ और दर्शा रहे थे, जबकि जहां ट्रेन खड़ी थी वहां कोच दूसरे थे। इसी असमंजस में यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में कोच लगे उल्टे, इंडीकेटर दिखा रहा कुछ और - फोटो : यात्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में कोच उल्टे लग जाने व अलीगढ़ स्टेशन पर कोच डिस्प्ले द्वारा गलत दर्शाने पर यहां से सवार होने वाले यात्रियों को 26 मार्च रात काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें ट्रेन में सवार होने के लिए दाैड़ तक लगानी पड़ गई। इसमें कई यात्री गिरकर मामूली रूप से चोटिल तक हो गए। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन को पांच मिनट की बजाए मात्र दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की है। 

विज्ञापन


रेल यात्री राम सारस्वत के अनुसार प्रयागराज से ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 26 मार्च रात करीब एक बजे अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंची। आरोप है कि इस दाैरान ट्रेन के कोच डिस्प्ले गलत थे। स्टेशन पर लगे कोच इंडीकेटर ट्रेन की कोच संख्या कुछ और दर्शा रहे थे, जबकि जहां ट्रेन खड़ी थी वहां कोच दूसरे थे। यात्री के अनुसार ट्रेन के रुकने का निर्धारित समय पांच मिनट है, लेकिन ट्रेन महज दो मिनट ही रुकी। यहां माैजूद पुलिस कर्मियों से ट्रेन को रुकवाने को कहा, लेकिन फिर भी ट्रेन नहीं रुकी। ट्रेन में कई कोच के गेट लगे हुए थे, जिसके चलते यात्री सवार नहीं हो सके। 

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में जांच करायी जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार लापरवाही बरतने की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें