फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बसों की कमी से दिक्कतें झेल रहे यात्री

Sat, 27 Jun 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के टप्पल, जट्टारी, खैर, पिसावा, चंडौस, गभाना, जवां, बरौली, छर्रा, गंगीरी, विजयगढ़, गोरई और गोंडा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की कमी से लोग परेशान हैं। यात्रियों को मजबूरी में डग्गेमार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र, नौकरीपेशा और किसानों को हो रही है। यात्री पंकज कुमार, संदीप वर्मा और माधव शर्मा का कहना है कि डग्गामार वाहन संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देहात क्षेत्र में पर्याप्त बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें