नई दिल्ली से मंगलवार को लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे ट्रेन से उतारकर आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि झींझक-कानपुर निवासी अंकित यादव मंगलवार को गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन के खुर्जा जंक्शन स्टेशन पार करते ही अंकित को पेट दर्द की शिकायत हुई। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्री अंकित यादव को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।