फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
नई दिल्ली से झारखंड जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में शनिवार देर रात एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। रेलवे स्टाफ की सूचना पर नाॅन स्टाप ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रुकवाया गया। यात्री को रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12818 के सामान्य कोच में एक व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ है।

पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचकर यात्री को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक एसएम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री की पहचान तेलेश्वर महतो (42) निवासी जिला हजारीबाग, गांव दासोखोप झारखंड के रूप में हुई। तेलेश्वर अपने चचेरे भाई बसंत कुमार के साथ आनंद विहार से कोडरमा जा रहा था। बसंत ने बताया कि यात्रा के दौरान तेलेश्वर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें