फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Railway Station: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, सिपाही ने हाथ खींचकर बचाई जान

Fri, 03 Oct 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इरफान अलीगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन पैसेंजर ट्रेन की बजाए गलती से अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ गए थे। इरफान चलती ट्रेन से उतरने के दाैरान फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गए। सिपाही बनवारी लाल ने यात्री का हाथ कड़कर अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर चलती अमृत भारत ट्रेन से गिरा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से दिल्ली जा रही स्पेशल फेयर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 2 अक्टूबर को एक यात्री अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर गिर गया। युवक ट्रेन की चपेट में आता उससे पहले ही आरपीएफ के सिपाही ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे यात्री की जान बच गई। सिपाही के इस साहसपूर्ण कार्य की सराहना हो रही है।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 02: 41 बजे गाड़ी संख्या 04063 दिल्ली स्पेशल फेयर अमृत भारत पहुंची। ट्रेन के रवाना होने के दाैरान थाना रोरावर क्षेत्र के गोंडा रोड महफूजनगर निवासी 50 वर्षीय इरफान चलती ट्रेन से उतरने के दाैरान फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सिपाही बनवारी लाल ने यात्री का हाथ कड़कर अपनी ओर खींच लिया। इरफान अलीगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन पैसेंजर ट्रेन की बजाए गलती से अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ गए थे। ज्यादा चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें