फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टीएडी पैसेंजर ट्रेन में यात्री की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 13 Mar 2023 12:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर शव को उतारा गया। यात्री के पास से कुछ दवाओं के पर्चे मिले हैं। जिन पर 55 वर्षीय राजेश सिंह सोनीपत, हरियाणा नाम लिखा हुआ है। संभावना है कि यात्री की बीमारी के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक यात्री को उतारते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से टूंडला तक चलने वाली ईएमयू टीएडी पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जिसकी देर रात तकअ पहचान नहीं हो सकी थी। जीआारपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार के अनुसार टीएडी ( टूंडला- अलीगढ़-दिल्ली ) ट्रेन के कोच में सीट पर सवार एक यात्री की मौत हो गई। 

विज्ञापन


ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर शव को उतारा गया। यात्री के पास से कुछ दवाओं के पर्चे मिले हैं। जिन पर 55 वर्षीय राजेश सिंह सोनीपत, हरियाणा नाम लिखा हुआ है। संभावना है कि यात्री की बीमारी के चलते मौत हुई है। फिर भी सही कारण जानने को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि यात्री के पास से कुछ मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिन पर संपर्क कर नाम, पते की जानकारी की जा रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें