फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका मेल में सवार यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से पश्चिम बंगाल को जाने वाली कालका मेल ट्रेन में सवार एक यात्री की शनिवार को मौत हो गई। शव को अलीगढ़ जंक्शन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतार अपनी सुपुर्दगी में लिया। शेख केसेराह (46) पुत्र अलीम उद्दीन निवासी हथगच्चा, कालीगंज, नादिया, पश्चिम बंगाल अपनी पत्नी नसीरूम और साढ़ू बबलू के साथ नई दिल्ली से वर्धमान जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था।
विज्ञापन

पत्नी नसीरूम ने बताया कि गाड़ी के गाजियाबाद स्टेशन को पार करते ही पति की हालत बिगड़ गई। रास्ते में उनकी मौत हो गई। नसीरूम के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

गुड़गांव की एक कंपनी में मजदूरी करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें