फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदक के दस्तावेज जांचने अब घर आएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट आवेदक को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पुलिस खुद ही आवेदक के घर जाकर दस्तावेज का सत्यापन कर मौके पर ही अधिकारियों रिपोर्ट भेजेगी। इस व्यवस्था के लिए पासपोर्ट विभाग ने पुलिस के सहयोग से एम पासपोर्ट एप को लांच किया गया है। अलीगढ़ सहित अन्य क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों वाले जिलों के नोडल पासपोर्ट पुलिस अधिकारियों को पिछले दिनों लखनऊ में ट्रेनिंग दी गई है। प्रक्रिया से सुचारु होने के बाद नियमानुसार तीन दिन में दस्तावेज सत्यापन होकर 15 दिन के भीतर पासपोर्ट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी यह है व्यवस्था
वर्तमान में पासपोर्ट आवेदक के दस्तावेजों को सत्यापन के लिए एसएसपी कार्यालय भेजा जाता है। यहां से दस्तावेज संबंधित थाने जाते हैं। इसके थाने में दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदक और उसके दो पड़ोसियों को बुलाया जाता है, जिनके बयानों के आधार पर पुलिस रिपोर्ट तैयार कर फाइल को वापस एसएसपी ऑफिस भेजती है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। हालांकि सत्यापन का निर्धारित समय 21 दिन होता है।
नई व्यवस्था में यह होगा
एम पासपोर्ट एप के लांच होने पर एप के ही माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। थाने में जो कागजात पहुंचेंगे वह मोबाइल के एम पासपोर्ट एप पर भी उपलब्ध होंगे। पुलिसकर्मियों को उसी एप पर आवेदक के घर जाकर मौके की फ ोटो खींचकर अपलोड करनी होगी और उसके हस्ताक्षर भी उसी टैब पर करवाने होंगे। प्रक्रिया पूरी होते ही तत्काल आवेदन पत्र को एसएसपी कार्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाहरी लोगों को भी होगी सहूलियत
अपने जिले से बाहर रहकर नौकरी करने वाले लोगों को भी एप का लाभ मिलेगा। आवेदन करने के बाद पुलिस उक्त जिले के संबंधित थाना क्षेत्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच कराने के बाद अपनी रिपोर्ट लगाएगी।
-पिछले दिनों एप की ट्रेनिंग लखनऊ में हुई थी। सभी थानों से इसके लिए एक-एक सिपाही का नाम मांगा गया है। उनको टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रक्रिया सुचारु होते ही तीन दिन के भीतर पूरा सत्यापन होकर फाइल पासपोर्ट कार्यालय को चली जाएगी।
विज्ञापन

- अभिषेक, नगर पुलिस अधीक्षक/नोडल पासपोर्ट अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें