फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईंट भट्ठा कारोबारी के आत्महत्या में साझीदार गया जेल, प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहकमपुर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा पुत्र सुंदरलाल शर्मा ओम साईं ईंट भट्ठा का संचालन गांव के ही मुनेश उर्फ मुन्ने के साथ साझेदारी में कर रहे थे। 10 अक्तूबर की दोपहर देवेंद्र कुमार का शव ईंट भट्ठे पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मोहकमपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक की मौत के मामले में साझेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि ईंट भट्ठे में साझेदार उनके पति को प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन

मोहकमपुर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा पुत्र सुंदरलाल शर्मा ओम साईं ईंट भट्ठा का संचालन गांव के ही मुनेश उर्फ मुन्ने के साथ साझेदारी में कर रहे थे। 10 अक्तूबर की दोपहर देवेंद्र कुमार का शव ईंट भट्ठे पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।

मृतक की पत्नी योगवती उर्फ रेखा के अनुसार ईंट भट्ठे में साझेदार उनके पति को लेन-देन पर परेशान कर रहा था। जान से मारने की धमकी दे चुका था। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी मुनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें