फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जातीय संतुलन में उलझे दल..आप ने सभी को चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और बसपा की प्रतिष्ठा बने मेयर पद के लिए सभी दल जातीय संतुलन में उलझे हुए हैं। भाजपा जहां अपनी खोयी सीट वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। वहीं बसपा पुन: वापसी के लिए प्रयासरत है। हालांकि आम आदमी पार्टी के दाव ने सभी दलों को चौंका दिया है। चुनाव में जातीय समीकरण 2017 जैसे ही बनते नजर आ रहे हैं। अंतर बस इतना है कि इस चुनाव में ओबीसी मतदाताओं का कोटा कुछ बढ़ गया है। इसी के सहारे सभी दल चुनाव में हाथ आजमाने के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन




बात अगर पिछले चुनाव की करें तो एक निर्दल लोध प्रत्याशी ने 10 हजार वोट लाकर भाजपा को नुकसान पहुंचाया था। इस बार आम आदमी पार्टी ने भाजपा से टूटकर आए लोध जाति के राजकुमार को मेयर का प्रत्याशी बना दिया है। चूंकि सीमा विस्तार के बाद ओबीसी और लोध समाज का वोट काफी संख्या में नगर निगम क्षेत्र में बढ़ा है। यह वोट हमेशा से भाजपा का कहा जाता है। ऐसे में सभी दलों ने अब मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस अपने पुराने ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ पर दाव चलने के लिए यह तोल रही है कि प्रत्याशी ब्राह्मण मजबूत रहेगा या मुस्लिम। अभी तक चार नाम कांग्रेस के सामने आए हैं। उनमें दो मुस्लिम व दो ब्राह्मण दावेदार हैं।



इसी तरह बसपा में दो मुस्लिमों पर मंथन चल रहा है और अनुसूचित मुस्लिम गठजोड़ के सहारे प्रयास है। सपा में भी मुस्लिम, ओबीसी व अनुसूचित गठजोड़ का प्रयास है। इनमें सभी दल यह प्रयास कर रहे हैं कि ओबीसी व अनुसूचित प्रत्याशी पार्षद पद पर ज्यादा उतारे जाएं। अब परिणाम क्या होगा, ये आने वाला समय ही बताएगा। कांग्रेस में कल अंतिम निर्णय होगा। बसपा व सपा में दो दिन में प्रत्याशी फाइनल होगा।
विज्ञापन





कौशलेंद्र बने अलीगढ़ प्रभारी, आएंगे आज

अलीगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव को अलीगढ़ का निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है। यह जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक ने बताया कि वे आज शनिवार को आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें