आरोप है कि पार्षद पति आश्रम में आया। वहां आकर उसने आश्रम संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह मांगे। न देने पर धमकाते हुए झूठे मुकदमे मेंं फंसाने की धमकी दी। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन कर मारपीट तक कर दी।
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी बरौला इलाके के एक वृद्धाश्रम की संचालिका ने पार्षद पति पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराते हुए सियाराम वृद्धाश्रम की संचालिका सुनीता शर्मा ने बताया कि घटना 25 जून की है। इलाके के पार्षद पति शिवकुमार उसके आश्रम में आया। वहां आकर उसने आश्रम संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह मांगे। न देने पर धमकाते हुए झूठे मुकदमे मेंं फंसाने की धमकी दी। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन कर मारपीट तक कर दी।
इस मामले में पुलिस स्तर से सुनवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। इसी मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार मामले में साक्ष्यों व तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।