फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गए पार्षद

विज्ञापन
आलमबाग भमोला में विद्युत खंभे पर चढ़े वार्ड नंबर 35 के पार्षद मोहम्मद शाकिर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लाइट ठीक करने के लिए वार्ड नंबर 35 आलमबाग भमोला के पार्षद मोहम्मद शाकिर स्वयं सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़ गए। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

मोहम्मद शाकिर का कहना है कि उनके वार्ड की बहुत सारी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं।
इसकी वजह से सड़कों पर रात में अंधेरा पसरा रहता है। दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चोरी-लूट का भय बना रहता है। कई बार नगर निगम में आग्रह कर चुका हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। परेशान लोग हमारे पास आ रहे हैं। मोहम्मद शाकिर का कहना है कि मैंने स्वयं सीढ़ी के माध्यम से खंभे पर चढ़कर कुछ लाइटों को ठीक किया है। कल कुछ और लाइटों को ठीक करूंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं है। लाइट ठीक करते समय करंट से बचने के लिए हाथ में ग्लब्स जरूर पहन पहन लिया था। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने कहा कि वह पार्षद से इस संबंध में बात कर करेंगे। अगर उनके क्षेत्र की लाइटें खराब हैं तो तुरंत कर्मियों को भेजकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें