फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर अत्याचार होते हैं और मुख्यमंत्री मौन रहते हैं : पासी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश के चेयरमैन आलोक प्रसाद पासी सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। साथ ही संविधान चौपाल, गांव-गांव दलित अध्यक्ष और 2022 के विधानसभा चुनाव के संबंध में रणनीति बनाई।
विज्ञापन

आलोक प्रसाद पासी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दलित और किसान विरोधी है। दलितों पर अत्याचार होते हैं और मुख्यमंत्री मौन रहते हैं। दलित महिलाओं पर हो रहे सामूहिक अत्याचार छुपे हुए नहीं। दलितों के अधिकार कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के मिशन को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया। दलितों को समानता का अधिकार दिलाकर समता मूलक समाज की दिशा में कदम आगे बढ़ाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और अलीगढ़ जिले के प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी ने बाबा साहब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने वैचारिक क्रांति लाकर सामाजिक परिवर्तन किया। शिक्षा को हथियार बनाकर जातिवाद, रूढ़िवादिता को समाप्त कर प्रगतिशील समाज की रचना की। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक कैलाश बाबू वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, दलित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नाहर सिंह कठेरिया, बीरी सिंह बंजारा, असद फारुख, योगेश ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारा छह वार्ड अध्यक्षों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी किए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें अमन, सचिन, अभिषेक, विपिन, नरेंद्र शामिल थे। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण, ठाकुर अमित सिंह, विशाल चौहान, रमेश करोतिया, अनीता करोतिया, इमराना बेगम, शमशुल खान, सागर सिंह तोमर, दिनेश शर्मा, सूरजपाल भारती, विनोद गर्ग, हाथरस के जिला अध्यक्ष योगेश ओके, हेमंत शर्मा, विनोद प्रियदर्शी, तारिक ख्वाजा, तस्लीम मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें