फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पाठशाला के लिए जागरूक किए जाएंगे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने मिशन प्रेरणा के तहत मोहल्ला पाठशाला के संचालन के लिए दिशा-निर्देश तय कर दिए गए हैं। पाठशाला में बच्चों को न भेजने वाले अभिभावकों को चिन्हांकन करके उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पाठशाला के संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानाध्यापकों को ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व अभिभावकों से सहयोग लेकर मोहल्ला कक्षाओं के संचालन के लिए पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, खेल का मैदान आदि का निर्धारण करना होगा। पाठशाला में बच्चों को दूर-दूर बिठाकर उन्हें पढ़ाया जाए।
राज्य स्तर से भेजी जाने वाली शैक्षणिक सामग्री बच्चों, अभिभावकों व प्रेरणा साथी के साथ साझा की जाए। विद्यालय के सभी शिक्षक गांव में शिक्षण कार्य के बाद विद्यालय आकर प्रतिदिन के कार्यों की पुष्टि, समस्याओं पर चर्चा करके अगले दिन के लिए कार्य योजना बनाएंगे। जिन अभिभावकों द्वारा बच्चों को मोहल्ला कक्षाओं में नहीं भेजा जा रहा है या उन्हें अनियमित रूप से भेजा जा रहा है, ऐसे परिवारों को चिह्नित किया जाए और उनके घर जाकर उनकी काउंसिलिंग करते हुए कक्षाओं में बच्चों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें