कक्षा 12 पीसीबी की अस्ना महमूद को इस वर्ष का पापा मियां पद्मभूषण अवार्ड तथा बारहवीं सोशल साइंस की छात्रा बुशरा सलाहउद्दीन को मुमताज जहां हैदर एकेडमिक मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया। अस्ना महमूद जो कि डॉ. महमूद अली व डॉ. नगमा इरफ ान की पुत्री हैं को पापा मियां पदमभूषण पुरस्कार कक्षा दस में 89.3 प्रतिशत अंक तथा कक्षा ग्यारह में प्रथम पोजीशन तथा सभी विषयों में 89.6 प्रतिशत अंक के अलावा कक्षा बारह में 87.91 प्रतिशत उपस्थिति लाने पर प्रदान किया गया।
बुशरा सलाहउद्दीन को जो कि प्रो. सलाहउद्दीन कुरैशी व हिना कुरैशी की पुत्री हैं, को एमजे हैदर पुरस्कार कक्षा दस में 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए कक्षा ग्यारह में द्वितीय स्थान तथा सभी विषयों में 88 प्रतिशत अंक व कक्षा बारह में 92.4 प्रतिशत उपस्थित पर दिया गया। सहकुलपति ने कहा कि प्लस टू छात्राएं प्रतिभा की धनी हैं जिसका श्रेय उनके शिक्षकों व उनके अभिभावकों को जाता है।
स्कूल की प्राचार्य नगमा इरफ ान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र 2014-15 की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। निगार कासिम ने पापा मियां पदम्भूषण अवार्ड व एमजे हैदर अवार्ड, नबीला अदनान ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक व शहनाज़ इकबाल ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं के नामों की घोषणा की। संचालन जो़या समर तथा धन्यवाद मुहम्मद तफजील खान ने दिया। कार्यक्रम में साक्षी शर्मा, हंसिका सक्सेना, अस्ना महमूद तथा अन्य छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।