अलीगढ़ की नुमाइश का रंगारंग आगाज हो गया है, जो 22 फरवरी तक चलेगी। नुमाइश में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के लिए कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश मंच हैं, जहां सुबह से लेकर रात तक प्रोग्राम चलते रहते हैं।
2 फरवरी के ये हैं प्रोग्राम
- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुक्ताकाश में एक शाम देश के नाम
- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मुक्ताकाश में वॉइस ऑफ अलीगढ़
- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कृष्णांजलि में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
- दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक कृष्णांजलि में भक्ति स्पेशल
- शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक कृष्णांजलि में सांस्कृतिक कार्यक्रम
- रात 7 बजे से कोहिनूर मंच पर पैंथर रैपर नाइट