फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः मतगणना आज, खुलेगा 434 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत हुए उप चुनाव में 434 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। 12 ब्लाकों के मुख्यालयों पर आज मतगणना होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी 12 ब्लाक में 19 टेबल लगाई गईं हैं। प्रत्येक एक टेबल पर गणना पर्यवेक्षक के साथ तीन गणना अधिकारी रहेंगे। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था व जिला प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रहे ग्राम पंचायत सदस्य पदों, दो बीडीसी और एक प्रधान पद के लिए 12 जून को उप चुनाव की प्रक्रिया के तहत वोटिंग हुई थी। इसमें 61.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। बादबामिनी में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के दौरान फर्जी वोटरों को लेकर हंगामा भी हुआ था। इसके अलावा धनीपुर के वार्ड 72 में बीडीसी और जवां के वार्ड 52 में बीडीसी प्रत्याशियों सहित जिलेभर के 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रुप से कराने के लिए संपूर्ण कार्रवाई पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी, जैसे-जैसे विजेताओं के नामों का एलान होता जाएगा, उनको प्रमाणपत्र सौंप दिए जाएंगे। मतगणना स्थलों पर कोरोना के चलते प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह विजयी जुलूस नहीं निकालेंगे। इसके साथ ही केंद्रों पर भीड़ भी नहीं जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें