फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : आज 434 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटियों में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उप चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के लिए आज मतदान होगा। 155 बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुक्रवार देर शाम तक की गई। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी सहित तीन मतदान कार्मिकों को लगाया गया है। 72 हजार मतदाता एक प्रधान, दो बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल व पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस स्तर से थाना पुलिस और लाइन से कर्मियों को लगाया गया है। पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। अगर, कोई मतदाता कोविड के लक्षणों से ग्रस्त है तो उसे सबसे आखिरी में मतदान करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उप चुनाव की प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत सदस्यों के 4231 पदों के लिए 4827 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इनमें से 66 ने नाम वापस ले लिया। 301 पर्चे निरस्त हुए। 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मात्र 431 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों, एक प्रधान और दो बीडीसी के पदों पर मुकाबला होगा। कुल 155 बूथ बनाए गए हैं। इन पर मतदान होगा। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। बता दें कि जिले में कुल 867 ग्राम पंचायत में से 459 प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा होने के चलते शपथ ग्रहण कर ली है। मगर, 408 प्रधानों को अभी भी कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। एक प्रधान, दो बीडीसी एवं 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें