फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नए सिरे से आरक्षण निर्धारण में जुटा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से प्रस्तावित आरक्षण तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार प्रधानों के आरक्षित पद अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों की जनसंख्या के अनुपात के अवरोही क्रम में आवंटित किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुखों का आरक्षण भी जिला स्तर पर तय होने से विभागीय अफसरों की सिरदर्दी बढ़ गई है।। रविवार तक प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने बताया कि इस बार आबादी को ध्यान में रखकर आरक्षण तय होगा। जिस ग्राम पंचायत का पूरे ब्लाक में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का अनुपात सबसे अधिक होगा, वह एसटी को आवंटित की जाएगी। वहीं जिस पंचायत का अनुसूचित जातियों की जनसंख्या का अनुपात सबसे अधिक होगा, वह अनुसूचित जाति को आवंटित की जाएगी। कमोबेश यही प्रक्रिया पिछड़े वर्ग की सीट निर्धारण में अपनाई जाएगी। यह ध्यान में रखा जाएगा कि वर्ष 2015 में किसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट दोबारा से उस वर्ग को आवंटित न हो।
प्रधानी का होगा ब्लाकवार निर्धारण
अलीगढ़। जिले में इस बार कुल 867 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसमें 69 पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होंगे। 122 पद अनुसूचित जाति के लिए तय किए जाएंगे। इसी तरह 84 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए व 152 पद पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित होंगे। इसके अलावा 141 सीटें महिलाओं के लिए तय की जाएंगी। इसमें किसी भी वर्ग की कोई भी महिला अपनी दावेदारी कर सकती है। इसके अलावा 299 पद अनारक्षित रहेंगे। इसमें कोई भी उम्मीदवार अपनी दावेदारी ठोंक सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश आने के बाद नए सिरे से आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह काम जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पारुल सिसौदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें