फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में होगा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

अप्रैल में होेने जा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक ही दिन वोटिंग होगी। वर्ष 2015 में अपनाई गई विभिन्न पदों के लिए अलग अलग दिन की व्यवस्था फिर बदल दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में अपनाई गई प्रक्रिया को बदल दिया गया है। इसमें प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का एक दिन में तो क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव की तारीख दूसरी थी। इस बार सभी पदों का चुनाव एक साथ होगा। चुनाव आयोग ने इसके आदेश कर दिए हैं।
इस तरह रही है चुनाव प्रक्रिया
वर्ष 1995-चारों पदों का एक साथ चुनाव
वर्ष 2000-चारों पदों का एक साथ चुनाव
वर्ष 2005-प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य एक दिन तो बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य एक दिन
वर्ष 2010-चारों पदों का एक साथ चुनाव
वर्ष 2015-प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य एक दिन तो बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य एक दिन
वोटर को मिलेंगे चार मतपत्र
अलीगढ़। मतदान के लिए प्रत्येक वोटर को चार मतपत्र दिए जाएंगे। जिससे वह जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य को वोट दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 19500 कर्मचारी कराएंगे वोटिंग
अलीगढ़। जिले में कुल 19500 कर्मचारी वोटिंग का जिम्मा संभालेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो मंडल के अन्य जिलों से भी कर्मचारी बुलाए जाएंगे। कुल 2962 बूथ हैं और 1392 मतदान केंद्र हैं। हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें