फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक से फट्टा निकालते समय लगा करंट, पल्लेदार की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 24 Aug 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चांद खान मंडी में पल्लेदारी करता था। काम न मिलने पर गांव ताहरपुर में पल्लेदारी करने गया था। ट्रक के फट्टे निकालने के दौरान चांद ऊपर से गुजर रही बिजली की आपूर्ति लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
करंट लगने से पल्लेदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास से छह किलाेमीटर दूर अलीगढ़ रोड स्थित क्षेत्र के गांव ताहरपुर में गांव सिमरधरी निवासी पल्लेदार की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब पल्लेदार ट्रक से फट्टा निकालने का काम कर रहा था।

विज्ञापन


गांव सिमरधरी निवासी 35 वर्षीय चांद खां पुत्र निजामुद्दीन खान मंडी में पल्लेदारी करता था। 23 अगस्त को काम न मिलने पर दोपहर को गांव ताहरपुर में पल्लेदारी करने गया था। ट्रक के फट्टे निकालने के दौरान चांद ऊपर से गुजर रही बिजली की आपूर्ति लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले आए। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें