फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़

Sat, 14 May 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में लालडिग्गी के पास शुक्रवार दुपहर रिक्शे में रिश्तेदार महिला संग बाजार जा रही पाकिस्तानी युवती संग मनचलों ने छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन

पाकिस्तान से अपनी मां के साथ एक शादी में जमालपुर निवासी रिश्तेदार के घर आई पाकिस्तानी युवती शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रिश्तेदार भाभी के साथ खरीदारी करने अमीर निशा रिक्शे में जा रही थी। तभी लाल डिग्गी एपीएस स्कूल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने युवती पर कमेंट कस दिया। इस पर युवती ने विरोध किया तो उन्होंने रिक्शा रुकवा लिया। दोनों पक्षों में बहस होती देख राहगीर खड़े हो गए और जब युवती ने मदद मांगी तो पब्लिक मनचलों को घेरने की स्थिति और मारपीट को तैयार हो गई। इसी बीच एक राहगीर ने कंट्रोल रूम का नंबर डायल किया। मगर नंबर व्यस्त रहा। इसी बीच मनचले भाग गए। बाद में दोनों किसी के बताने पर शाम करीब चार बजे एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। वहां मौजूद स्टाफ को पूरा वाकया बताया। स्टाफ ने उन्हें सिविल लाइंस थाने भेजा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी के अनुसार इस तरह का प्रकरण थाने तक नहीं आया। हो सकता है कि घटना के बाद वह घर को चली गई हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें