प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा आठ के छात्र नित्यम पहले स्थान पर रहे। कक्षा सात की छात्रा अभिलाषा दूसरे और कक्षा सात की छात्रा नम्रता तीसरे स्थान पर रहीं।
अलीगढ़ नुमाइश में अमर उजाला की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें नित्यम पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
17 फरवरी को अमर उजाला शिविर में चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कल्पनाओं को कागज पर कूची और रंग के सहारे उकेरा। प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा आठ के छात्र नित्यम पहले स्थान पर रहे। कक्षा सात की छात्रा अभिलाषा दूसरे और कक्षा सात की छात्रा नम्रता तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। निर्णायक रिद्धि-सिद्धि आर्ट वर्क्स की चंद्रिका अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राखी गनवानी मौजूद रहीं।